BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संस्कृति के आयामों से परिचित हुए छात्र ग्राम नरेनीमाल में लगा एनएसएस शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 27, 2022

संस्कृति के आयामों से परिचित हुए छात्र ग्राम नरेनीमाल में लगा एनएसएस शिविर




रेवांचल टाइम्स -  राष्ट्रीय सेवा योजना की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर इकाई द्वारा शिविर का आयोजन दिनांक 21 से 27 मार्च तक ग्राम नरेनीमाल में किया जा रहा है। शिविर के छठवें दिवस पर ‘हमारी संस्कृति और इसके वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक शक्ति पटेल द्वारा स्वयंसेवकों को भारतीय संस्कृति और इसकी मान्यताओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया । विभिन्न सांस्कृतिक क्रियाकलापों और हमारे नैतिक जीवन में उनके प्रभावों पर विस्तार से उन्होंने प्रकाश डाला। कार्यशाला में सामाजिक रहन – रहन, आचार  विचार, सामाजिक मान्यताओं, सामाजिक अंधविश्वासों आदि से संबन्धित विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए समझाया गया कि किस तरह से संस्कृति को जीवित रखकर अंधानुकरण से बचना चाहिए । अंधविश्वासों से संबन्धित कार्यों पर रोक लगाने से संबन्धित बात शिविर में कही गई। खेल शिक्षक अवध पटेल के द्वारा हमारे लोक खेलों के बारे विस्तार से बताते हुए खेलों में अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एनएसएस के स्वयंसेवक आदित्य गुप्ता,नर्मदा प्रसाद साहू एवं निखिल कुम्हरे द्वारा छात्रों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।  शिविर का संचालन प्राचार्य एच एल पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी राजीव मिश्र द्वारा किया जा रहा है। परिसंवाद में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment