BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रमदधा फॉल में तीन युवकों की डूबने से हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 20, 2022

रमदधा फॉल में तीन युवकों की डूबने से हुई मौत...





रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर जैतपुर साखी थाने से लगभग 35 किलोमीटर आगे जनकपुर के समीप बने रमदधा फॉल में अभी से कुछ घंटे पहले पानी में डूबने से दो युवकों की मौत की खबर है ।


गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से रमदधा फॉल को लेकर पर्यटकों में उत्साह व पिकनिक पार्टी का चलन तेजी से बढ़ा है ,आज होली के दूसरे दिन परिवा के अवसर पर पूरे अंचल से सैकड़ों की संख्या में यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे।


रमदधा फॉल में पानी के गिराब के ठीक नीचे जब युवक नहा रहे थे उसी दौरान तीन युवक पानी के गड्ढे में सरक गए और वही उनकी मौत हो गई। काफी मशक्कत करने के बाद अन्य साथियों ने पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।



तीन युवकों के संदर्भ में बताया गया कि यह उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं हालांकि अभी तक इनके नामों की पुष्टि नहीं हो सकी है, रमदधा जाने वालों के लिए यह बुरी खबर है साथ ही यह घटना इस बात की ओर भी इंगित करती है कि पिकनिक में सावधानी का ख्याल रखें।

No comments:

Post a Comment