BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महुआ बीनने गई दो महिला को जंगली सुअर ने बनाया शिकार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 30, 2022

महुआ बीनने गई दो महिला को जंगली सुअर ने बनाया शिकार....


रेवांचल टाईम्स  - ग्राम पंचायत गौझी के पंडा टोला एंव मुन्ना टोला की एक युवती कुमारी संगीता उम्र 18 वर्ष एंव अराध्या उम्र 35 वर्ष दोनो भोर के समय गांव के नजदीक जगंल बैगाबाबा स्थल के आसपास महुआ बीन्ने गई हुई थी कि अचानक एक जगंली सुअर ने हमला कर दोनों महिलाओं को गम्भीर रूप से घायल कर लहुलुहान कर दिया । शोरगुल सुनकर ग्रामीण जन घटना स्थल पहुंचे और जान जोखिम में डाल कर दोनों महिलाओं को बचाया तथा गम्भीर हालत मे खून से लथपथ युवती व महिला को दिलीप मरावी के द्वारा सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है । आराध्या पति राकेश कुशराम गम्भीर रूप से घायल हैं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आई है जिनका उपचार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । दूसरी युवती संगीता को कम चोट आने के कारण डाक्टर ने उपचार कर घर भेज दिया है ।

No comments:

Post a Comment