BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भूलकर भी इन चीजों को दोबारा गर्म कर के खाने की न करें गलती, वरना पड़ सकते हैं आपकी जिंदगी को लेने के देने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

भूलकर भी इन चीजों को दोबारा गर्म कर के खाने की न करें गलती, वरना पड़ सकते हैं आपकी जिंदगी को लेने के देने



रेवांचल टाइम्स :अच्छी डाइट ही सेहत के लिए खजाना है. अगर हम आराम में अच्छी चीजों का प्रयोग नहीं करते तो ये हमारे लिए कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकती है. कई लोगों को घर पर बना खाने को कई बार गर्म करने की आदत होती है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगर आप हर चीज को बार-बार गर्म कर खाते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ खानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दोबारा से गर्म करने पर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं.

चिकन

चिकन को दोबारा गर्म करके खाना हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. इसको दुबारा गर्म करने के बाद इसमें मौजूद प्रोटीन कॉम्पोजिशन बदल जाता है. जिससे आपके शरीर में पाचन संबंधी जैसी परेशानिया हो सकती हैं.

आलू



आलू हमारे शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होते हैं लेकिन यदि आलू की सब्जी बनाकर इसे लंबे वक्त तक रख दिया जाए तो इसके पोषक तत्व बदल जाता है. जिसे दुबारा गर्म खाने से इसकी पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मशरूम- इस सब्जी में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है. इसे दोबारा से गर्म करके खाने पर प्रोटीन का कंपोजिशन बदल जाता है. इसका सेवन करने से इनडाइजेशन होगा इसके साथ ही हार्ट की परेशानियां बढ़ेगी.

चावल

अक्सर बचे हुए चावल हम आप लोग गर्म करके खा लेते हैं. जबकि ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए. इसको दुबारा गर्म करने से इसके बैक्टीरिया की संख्या दुबारा दोगनी हो जाएगी जिससे डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है.

अंडे

अंडे में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है. इसे दुबारा गर्म करने के बाद खाने से विषाक्त हो जाता है.

चाय

चाय में टैनिक एसिड पाया जाता है. जिससे शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं. इसे दुबारा गर्म करके पीने पर एसिड की मात्रा बढ़ेगी. जिससे लीवर से जुड़ी हुईं परेशानी हो जाती है.




पालक

पालक में ज्यादा मात्रा में नाइट्रेट्स पाया जाता है. इसको दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद कार्सिनोजोनिक में बदल जाता है. जिससे टॉक्सिन्स पैदा होते हैं.

No comments:

Post a Comment