BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एनपीएस रुपी सामाजिक बुराई का पुतला दहन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 19, 2022

संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एनपीएस रुपी सामाजिक बुराई का पुतला दहन...


रेवांचल टाइम्स - विगत दिनों राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की उसके बाद मध्यप्रदेश में भी सभी कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन देने की मांग तेज कर दी। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी ने बताया कि 6 मार्च को भोपाल में सभी कर्मचारी संगठनों की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई, जिसमें 17 मार्च को एनपीएस रुपी सामाजिक बुराई का दहन, 23 मार्च को ब्लॉक स्तर पर, 27 मार्च को जिला स्तर पर और 3 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन महारैली की घोषणा की गई। जिसका आगाज़ करते हुए संयुक्त मोर्चा नैनपुर द्वारा बीईओ परिसर नैनपुर में होलिका दहन के अवसर पर एनपीएस रुपी होलिका का दहन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर महिला कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी। एनपीएस रूपी होलिका को शिक्षिका गुड़िया राजपूत द्वारा आग लगाकर दहन किया गया। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष अमरसिंह चंदेला ने कहा कि एनपीएस योजना शेयर बाजार में सट्टा पर आधारित है और सट्टा खेलना एक सामाजिक बुराई है और सरकार अपने कर्मचारियों की खून पसीने की कमाई शेयर बाजार में लगाकर सट्टा खिला रही है। नैनपुर बीआरसीसी दिलीप शरणागत ने कहा कि 35-40 साल सरकार की योजनाओं का सुचारू रूप से जन जन तक पहुंचा कर सेवा करने के बाद सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 1000-1200₹ पेंशन दे रही, जिसमें उनका जीवन यापन संभव नहीं है। ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की ब्लाक अध्यक्ष अनुपमा तिवारी ने कहा कि जब राजस्थान सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही तो मध्यप्रदेश सरकार को भी 2005 के बाद के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए, क्योंकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी की भर्ती एक साथ हुई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, सचिव संघ के कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुए “एनपीएस जलाना है, ओपीएस बचाना है” का नारा बुलंद करते हुए एनपीएस रुपी होलिका का दहन किया गया।

No comments:

Post a Comment