मंडला 2 मार्च 2022
जिले की महिलाओं के आर्थिक उत्थान
के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर एक
अभियान के तौर पर महिलाओं को बैंकों से होने वाली प्रक्रियागत परेशानी को ध्यान
में रखते हुए धनाभाव को दूर करने हेतु महिलाओं को उपभोक्ता अथवा उद्यमी के तौर पर
ऋण उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रारंभ की जा
रही हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर रेडक्रॉस भवन प्रथम तल जिला
मण्डला में कार्यालयीन दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment