रेवांचल टाइम्स:राष्ट्रीय पेंशन बहाली आंदोलन (NMOPS) शाखा- बरघाट सिवनी द्वारा दिनांक 01 मार्च 2022 को क्षेत्रीय विधायक माननीय अर्जुन सिंह काकोडिया जी के निवास मे उपस्थित होकर पुरानी पेंशन की बहाली हेतु आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव रखने हेतु मांगपत्र दिया गया जिसमें विधयक महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम पत्र लिखकर पुरानी पेंशन की मांग को सदन में रखने की बात कही l
इस अवसर पर NMOPS के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री परमानन्द डेहरिया, प्रान्तीय महासचिव मो0 फारुख ,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री विपनैश जैन, कपिल स्नोदिया ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पारधी, परशुराम देशमुख,चंद्रकुमार बघेल, अनिल अवधवाल ,योगेन्द्र भैरम, कोमल गणपाल,संजय तिवारी, सावित्री उयके,समीना कौसर, दुर्गेश नंदनी कट्रे, भागचंद संदेले ,रविन्द्र, ठाकरे, इन्दर परते सहित लगभग सैकड़ों पेंशन विहीन कार्मिक उपस्थित रहे l
No comments:
Post a Comment