BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर आप भी फेंक देते हैं बासी रोटी तो जरूर पढ़ें ये खबर, खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 9, 2022

अगर आप भी फेंक देते हैं बासी रोटी तो जरूर पढ़ें ये खबर, खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे




रेवांचल टाईम्स:बहुत सारे लोग एक टाइम की बनी हुई रोटी दूसरी टाइम नहीं खाते हैं और इसे बासी समझकर फेंक देते हैं. बहुत से लोगों के घरो में रात के समय अगर दो-तीन रोटी भी ज्यादा बन जाती है, तो वह उसे सुबह खराब समझकर या तो जानवरों को डाल देते हैं या कूड़े में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आज से ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दीजिए.

बासी रोटी को कभी भी बेकार समझकर फेंकने की गलती ना करें. अपनी डाइट में अगर आप रोजाना बासी रोटी शामिल करते हैंं, तो आपको सेहत से जुड़े कई लाभ होंगे. हम आपको आज इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि बासी रोटी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं बासी रोटी खाने के फायदे-

बासी रोटी में होते हैं पोषक तत्व

यदि आप ऐसा सोचते हैं कि रात की बची हुई रोटी सेहत के लिए घातक होती है. इसके पोषक तत्व खत्म हो चुके हैं, तो ऐसा मानना बिलकुल गलत होगा. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रात की बची रोटी में पोषक तत्वों के साथ नमी बनी रहती है, जिसे आप बेफिक्र होकर अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें बासी रोटी को ठंडे दूध में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें और उसका सेवन करें. ऐसा करने से ब्लड प्रेशर की समस्या खत्म हो सकती है.

एसिडिटी की समस्या होती है खत्म

बासी रोटी खाने से लोगों को अपच, गैस, पेट की खराबी और एसिडिटी की समस्या खत्म होती है. यदि आप सोने से पहले बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खाएं, तो नींद की समस्या दूर होगी.

डायबिटीज होता है कंट्रोल



इसी के साथ अगर आपको डायबिटीज़ की समस्या है, सुबह खाली पेट ठंडा दूध और रात की बासी रोटी खाएं. इसके आपका डायबिटीज कंट्रोल रहेगा.

No comments:

Post a Comment