रेवांचल टाईम्स - जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.संजीव उईके के आदेशानुसार जिले भर में फरार आरोपियों की धरपकड़ की एक मुहिम के आदेश के परिपालन में 2011से फरार धारा 354 भादवि के मामले के एक आरोपी को धरदबोचा उमरेठ पुलिस के लिए ये सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण बात थी कि घटना के बाद से फरार आरोपी की ना कोई हुलिया का पता था ना फ़ोटो थी ना मोबाइल नम्बर।
जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.संजीव उईके के आदेशानुसार जिले भर में फरार आरोपियों की धरपकड़ की एक मुहिम के आदेश के परिपालन में एवं परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला के निर्देशन मे थाना प्रभारी उमरेठ राकेश बघेल ने इस मुहिम को अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी बनाया।
जिसके एक अच्छे परिणामस्वरूप उमरेठ थाना प्रभारी बघेल को अपने विशेष गुप्तचर मुखबिर ने सूचना दी कि उनके थाने के अपराध क्रमांक 81/2011 धारा 354 भा.दं.वि. में घटना दिनांक से लेकर आज दिनांक तक (11 वर्षों) फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी रज्जू पिता मुल्लू मवासी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरेठ जो पुलिस को चकमा देकर महाराष्ट्र के ग्राम मोर्शी जिला अमरावती में नाम पता व जगह बदल बदल कर मजदूरी कर फरारी काट रहा है (जामुननाला) जिसका संबंधित सक्षम न्यायालय में मामले के निराकरण हेतु पेश होना नितांत जरूरी है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर थाना प्रभारी उमरेठ राकेश बघेल ने एक दल गठित कर उचित दिशानिर्देश देकर रवाना किया। जिस पर से सजग गठित दल ने ग्राम दीप भवारी थाना लावाघोघरी में फरार आरोपी के एक रिश्तेदार के भयावह जंगल में बने मकान में जहाँ आरोपी होली मनाने आया था उसे गठित दल ने बड़ी हिकमत अमली से घेराबंदी कर आरोपी कुछ हरकत कर पता उससे पहले उसे धरदबोच लिया गया अब उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस धरपकड़ मुहिम में थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक राकेश कुमार बघेल एएसआई के.के सेन प्रधान आरक्षक नितेश ठाकुर आरक्षक क्रमशः धरमदास यादव प्रकाश दाहिकर की अहम भूमिका रही। 11 वर्षों से फरार इस आरोपी की जबरदस्त धरपकड़ पर उमरेठ पुलिस की सभी ने प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment