रेवांचल टाइम्स चाैरई - ग्राम मडई में आयोजित भागवत कथा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा जनों के साथ सम्मिलित होकर माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह जी ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि के लिए मनोकामना की कथा वाचक व्यासगादी पर विराजमान महाराज श्री का पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा का श्रवण करने आए ग्रामीणों को संबोधित किया।
इस दौरान-माननीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह के साथ उमेश सक्सेना , तीरथ सिंह ठाकुर , ईश्वर सिंह चौधरी , सुशील सक्सेना , नसीम खान , अरुण शर्मा , अंकित पांडेय , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के वरिष्ठ एवं युवा जन व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment