BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओं.....पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से छुटकारा दिलाने की पति ने लगाई गुहार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 30, 2022

साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओं.....पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से छुटकारा दिलाने की पति ने लगाई गुहार



रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। जनसुनवाई में जहां महिलाएं ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से त्रस्त होकर पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने बडी संख्या में आ रही है वहीं, आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक पत्नी से प्रताडि़त पति पहुंचा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल से अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई। पति का कहना था कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष उसे दहेज प्रकरण में फंसाने की धमकी दे रहा है।

जानकारी के अनुसार कजरवारा निवासी राजेश अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व लालमाटी सिद्वबाबा निवासी सरोज अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी द्वारा अलग रहने की मांग की जाने लगी और आए दिन परिवार वालों से विवाद करना शुरू कर दहेज के मामले में फं साने की धमकी दी जा रही है ,वहीं पुलिस ने दोनों पति पत्नी को कांउसिलिंग के लिये परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया है, जहां आपसी विवादों को हल करने का प्रयास किया जायेगा। इस मामले को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि पुलिस के पास पहुंचने वाले दहेज प्रताडऩा के मामले वाकई में ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से त्रस्त है या फि र उन पर दबाव बनाने के लिये वधू द्वारा झूठा आरोप लगाकर परेशान करना उद्देश्य होता है। जिसके चलते पुलिसिया कार्रवाई से घबराकर लोग असंस्कारी बहू की दबंगई और मनमानियां झेलने विवश हो जाते है। फि लहाल पुलिस ने पीडि़त पति की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment