BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 27, 2022

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश




  रेवांचल टाइम्स - मवई  दिनांक 26मार्च 2022 दिवस शनिवार शासकीय महाविद्यालय मवई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवा दिवस है ।  जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा दिए गए "स्वच्छ मंडला " के संदेश के परिपालन में आज मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जन जागरण का संदेश दिया गया । स्वच्छता के प्रति जन जागरण की कड़ी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कुए के आसपास नालियों और तालाब की सफाई का काम किया गया। तालाब के कचरे काई एवं बेशर्म के पौधों को अलग कर तालाब को प्रदूषण से बचाने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार रैदास के नेतृत्व में सभी एन एस एस स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया । इस वर्ष की थीम ' स्वास्थ्य जन स्वच्छता व्यक्तिगत स्वास्थ्य " के तहत कार्य किए जा रहे हैं , जिनमें लोगों को अवेयरनेस व जनजागृति के प्रति कार्यक्रम एन एस एस वालंटियर द्वारा किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment