BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धान खरीदी केंद्र में किसानों से किया जा रहा धोखाधड़ी...किसानों में पनप रहा है आक्रोश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 2, 2022

धान खरीदी केंद्र में किसानों से किया जा रहा धोखाधड़ी...किसानों में पनप रहा है आक्रोश...





रेवांचल टाइम्स:डिंडोरी जिले के विकासखंड समनापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुकररामठ, व ग्राम  छांटा मे धान खरीदी केंद्र में किसानों से (बारदाना) बोरी के वजन के आड़ में किसानों ने धान खरीदी केंद्र के लेम्स प्रबंधक "नारायण सिंह ठाकुर" के द्वारा तीन सौ ग्राम बोरे में ज्यादा धान किसानों से ली गई।


किसानों का आरोप है, क्षेत्र के किसानों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से शिकायत दर्ज की है जिसकी जांच जिला आपूर्ति अधिकारी डिंडोरी के द्वारा की गई।

 जांच प्रतिवेदन के अनुसार जांचकर्ता अधिकारी द्वारा अपने प्रतिवेदन में यही बताया है कि मौके पर किसानों के कथन लिए गए जिसमें एक किसान राजकुमार दुर्वासा पिता बुद्धू सिंह दुर्वासा निवासी कुकररामठ  के द्वारा यह कथन दिए गए कि उनकी धान उनके द्वारा 18 जनवरी 2022 दिनांक को केंद्र में लाई गई थी,  जबकि समिति द्वारा पूर्व में भी इनके एस एम एस में 17 जनवरी 2022 को करवा दिए  गए एक दिन पहले, यह जांच का विषय है।


जांच अधिकारी के द्वारा प्रत्येक बोरी मे 41 कि. ग्रा. तीन, चार सौ ग्राम कृषकों से अधिक धान लिया गया है  इसके पूर्व में भी आपकी संस्था अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र छांटा की जांच में जांच अधिकारी द्वारा दिनांक 11/1/ 2022 को की गई थी, जिसमें उक्तानुसार  अनियमितताएं उनके द्वारा प्रतिवेदन की गई थी, शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्वयं को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियम निर्देशों की अवहेलना करते हुए कार्य कर रहे हैं, ऐसा पाया गया था।

No comments:

Post a Comment