रेवांचल टाइम्स - विगत दिनों वायरल एक वीडियो में बी आर सी ब्रम्हा नंद श्रीवास्तव ने साफ तौर पर प्रधान मंत्री जी को भी बताया कि वो भी बगैर कमीशन के कोई काम नही करते। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास टेटका के एक बिल भुगतान के संबंध में अपनी स्पष्ट राय बताएं कि बिना कमीशन के कोई भी कार्य संभव नहीं है ऐसा रोक पाना संभव नहीं है क्योंकि देश कमीशन पर ही चल रहा है और देश के प्रधानमंत्री भी बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसी मानसिकता रखने वाले भ्रष्ट अधिकारी की शिकायत संभाग व प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से की गई यहां तक की प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी के शहडोल प्रवास दिनांक25/02/2022 को भी उक्त संबंध की शिकायत श्रीमती दुर्गावती गुप्ता द्वारा की गई किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे अधिकारी का मनोबल काफी बढ़ा है और वह लगातार शिकायतकर्ती पर दबाव बनाने का प्रयास करता चला आ रहा है। बी आर सी के हौसले इतने बुलंद है कि वो खुले आम अपनी कमीशन शैली को अंजाम दिये जा रहा है। न उसे वरिष्ठ अधिकारियो का भय है और न ही शासन की परवाह। इतनी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही न होना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का प्रयास है। शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर संभाग कमिश्नर को भी कई बार शिकायत पत्र दिया गया किंतु ना कोई जांच कराई गई और नाही कोई ठोस कार्यवाही की गई l प्रशासन का मूक बने रहना निश्चित रूप से बीआरसीसी श्री ब्रह्मानंद श्रीवास्तव कि वो बात जो उन्होंने वीडियो क्लिप पर की है सत्य चरितार्थ हो रही है।
Wednesday, March 30, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बैगर कमीशन के कोई भी कार्य करवाना संभव नही- बी आर सी ब्रह्मानंद श्रीवास्तव
बैगर कमीशन के कोई भी कार्य करवाना संभव नही- बी आर सी ब्रह्मानंद श्रीवास्तव
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)
No comments:
Post a Comment