BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार जबदस्ती शारीरीक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना कर किया सोशल मीडिया पर वायरल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 12, 2022

पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार जबदस्ती शारीरीक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना कर किया सोशल मीडिया पर वायरल...




रेवांचल टाईम्स–महिला थाना सिवनी में दिनांक 6 जनवरी 2022 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चारगांव बंडोल निवासी हरिओम उर्फ भूरा मर्सकोले पिता गुपतलाल मर्सकोले द्वारा प्रार्थिया के साथ जबदस्ती शारिरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो को सोशल मिडिया पर वायरल किया गया।जिस पर महिला थाना सिवनी में अप क्र. 01/2022 धारा 376, 506, 509 भादवि एवं 67.67 A सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही उक्त आरोपी के विरुद्ध 8,39,500/- रुपये के ठगी का प्रकरण थाना बंडोल में अप क्र. 10/2022 धारा 420 भादवि, एवं धारा 66(ख) 66(ग), 66 (घ) आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस के मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी श्रीमती पारुल शर्मा को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 8 हजार रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई।महिला थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किये गये। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी को छत्तीसगढ़ के उरला थाना क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी हरि ओम मर्सकोले की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल और 7.65 mm भरे 10 राउण्ड जप्त किये गए, जिसे आरोपी द्वारा झारखंड राज्य से लाना बताया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया। पेशे से ड्राइवर आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए विगत 2 माह से महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व छत्तीसगढ़ राज्यों में लुक-छिप रहा था। पुलिस टीम आरोपी हरिओम मर्सकोले को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी द्वारा पिस्तौल किससे खरीदकर लाया इसकी छानबीन की जा रही है। सराहनीय कार्य करने में थाना प्रभारी महिला थाना, सउनि देवेंद्र जैसवाल, प्रधान आरक्षक अभिराज, परवेज सिद्दीकी, अमर उईके, आरक्षक अजय बघेल, विनय चौरिया, म.आर. पुष्पा बघेल, चालक शैलेन्द्र बट्टी का सराहनीय योगदान रहा। 


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


यह खबर भी पढ़ें

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने का घरेलु उपाय, पिएं मेथी की चाय, मिलेगी राहत

धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

No Smoking Day 2022: धूम्रपान छोड़ने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके, आज है 'नो स्मोकिंग डे',

Strawberry in diabetes : शुगर लेवल को कंट्रोल करती मीठी मीठी स्ट्रॉबेरी....

RBI ने लॉन्च की जबरदस्त सर्विस, अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर पाएंगे UPI Payment...

No comments:

Post a Comment