BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया झुलपुर क्षेत्र का भ्रमण केनाल लाईनिंग एवं बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

कलेक्टर ने किया झुलपुर क्षेत्र का भ्रमण केनाल लाईनिंग एवं बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया

मण्डला 24 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पाठासिहोरा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस के पूर्व झुलपुर क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने ईईआरईएस श्री आर्मो से क्षेत्र में नहर एवं केनाल लाईनिंग के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित किसानों से भी नहर से मिलने वाले पानी के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि नहर से रिसने वाले पानी की समस्या को दूर करें। उन्होंने झुलपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थानीय बांध एवं जल स्तर के संबंध में जायजा लिया। श्रीमती सिंह ने झुलपुर क्षेत्र में तालाब गहरीकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, एसीईओ श्री मरावी, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, एपीसी मुकेश पांडे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

प्राथमिक शाला झुलपुर का हुआ औचक निरीक्षण

 










                कलेक्टर ने प्राथमिक शाला झुलपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कक्षाओं में प्रकाश तथा पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए पीने के पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी शिक्षक सुनिश्चित करें। उन्होंने तीसरी तथा चौथी कक्षा के बच्चों से बात करते हुए उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों में अंग्रेजी एवं गणित के लिए विशेष रूचि जगाएं तथा गणित को रोचक तरीके से बच्चों को समझाएं।

 

ग्रामीणों से हुई समस्याओं पर चर्चा

 

                कलेक्टर ने झुलपुर के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनसे समस्याएं जानी। उन्होंने गांव में आंगनवाड़ी, स्कूल, राशन वितरण, नलजल, बिजली, मनरेगा कार्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्व अमला ग्रामीणों की राजस्व प्रकरणों से संबंधित समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ हल करें। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन के संबंध में जानकारी देते हुए पंजीयन कराने की समझाईश दी। ग्रामीणों द्वारा मनरेगा भुगतान के संबंध में समस्या बताए जाने पर उन्होंने तत्काल सीईओ जनपद को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव कराएं। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में टीबी के प्रकरण अधिकता में होने से लगातार कैम्प का आयोजन करें। उन्होंने पाठासिहोरा से झुलपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

रामदेवरी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था देखी

 

                कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान नवमी एवं ग्याहरवी कक्षाओं की संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होने रामदेवरी हायरसेकंडरी स्कूल में संचालित परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षकों से जरूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए पानी, बिजली तथा साफ-सफाई की व्यवस्था अनिवार्यतः रखें। उन्होंने रामदेवरी स्कूल के शिक्षक को निर्देशित किया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त समय निर्धारित करते हुए आवश्यक होने पर उन्हें परीक्षा संपादित करने में सहयोग के लिए अलग से व्यक्ति उपलब्ध कराएं।

समाचार क्रमांक/231/फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment