Breaking

revanchal times new

शहडोल ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही नशीली दवाईया बरामद





रेवांचल टाइम्स - शहडोल जिले को नशा मुक्त जिला बनाए जाने हेतु ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिला स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई है जो लगातार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही कर रहे हैं जयसिंह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जो बिक्री करने के उद्देश्य से मानपुर से जयसिंहनगर की ओर आ रहे थे पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को पकड़ कर तलाशी ली उनके कब्जे से 90 नग नशीली टेबलेट बरामद हुई पुलिस ने दोनों आरोपी निशांत उर्फ लल्ला राव पिता राम नरेश राव निवासी जयसिंह नगर नवीन उर्फ कृष्णपाल सोनी पिता धर्मेंद्र सोनी निवासी मानपुर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एवं आरोपियों को जेल भेज दिया गया है उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक आरपी प्रजापति सहायक उप निरीक्षक महेंद्र बागरी आरक्षक नीरज शुक्ला रोहित कुमार एवं अभय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new