BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशे के इंजेक्शन बेचने वाले दो सौदागर गिरफ्तार ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 7, 2022

नशे के इंजेक्शन बेचने वाले दो सौदागर गिरफ्तार ...



रेवांचल टाइम्स , जबलपुर। थाना गोहलपुर की मुस्तैद पुलिस ने रविवार की देर रात 2 आरोपियों को दबोचकर 107 नशीले इंजैक्शन का जखीरा बरामद किया हौ। दोनों ही शातिर नशे के तस्करों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि पप्पू उर्फ अख्तर निवासी चारखम्बा नगर में नशीले इंजेक्शन बेचने की फि राक में खड़ा है । जिसके बाद पुलिस ने अघोरीबाबा मंदिर के पीछे पप्पू उर्फ अख्तर 62 वर्ष निवासी चारखम्बा बहोराबाग को दबोचकर तलाशी ली गयी जो थैले के अंदर फैनीरामाईन मेलियट इंजेक्शन आईपी 10 एमएल की 24 नग शीशी कीमती लगभग 459 रूपये एवं 5 पैकेट बूप्रेनोफ्र्रि न इंजेक्शन 5 पैकेटों में 24 नग कीमती 672 रूपये के रखे मिला। आरोपी ने नशीले इंजेक्शन के संबंध में पुलिस को बताया कि वह सभी इंजेक्शन कंजा निवासी चारखम्बा से खरीदकर लाया है।

वसीम डॉक्टर से खरीदे थे नशीले इंजेक्शन
इसी प्रकार थाना गोहलपुर में सूचना लगी कि आसिफ अंसारी उर्फ सोनू निवासी मक्कानगर मोहरिया हनुमानताल नशीले इंजेक्शन रखे है, जो किसी ग्राहक को बेचने की फि राक मे रियान स्कूल के पीछे शांतिनगर में खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आसिफ अंसारी उर्फ सोनू 28 वर्ष निवासी मक्कानगर मोहरिया थाना हनुमानताल को दबोचकर, फैनीरामाईन मेलियेट इंजेक्शन आईपी 10 एमएल की 29 शीशियां कीमती 555 रूपये एवं 6 नग प्लास्टिक के पैकेट में बूप्रेनोफ्र्रि न इंजेक्शन 30 नग इंजेक्शन कीमती 840 रूपये के रखे मिला। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले इंजेक्शन वसीम डॉक्टर निवासी बेनी सिंह की तलेैया सिरसातले गोहलपुर से खरीदकर लाया है। दोनों पर ही सख्त पूछताछ जारी है।

No comments:

Post a Comment