रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी आदिवासी जिला डिंडोरी में एक बार शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम निगवानी में एक 26 वर्षीय महिला के साथ गाँव के ही 5 ग्रामीणों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है और महिला ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना डिंडोरी में जाकर सोमवार के दिन शिकायत दर्ज कराई थी। वही सभी 5 आरोपियों को मंगलवार की सुबह डिंडोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चौक बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी
डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि 26 वर्षीय महिला निगवानी गाँव मे अपने रिश्तेदार के घर बरहा कार्यक्रम में गई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान जब वह टॉयलेट के लिए निकली तो बाहर बैठे 5 आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गाव के अंधेरे में लेकर गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया।
वही पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने सोमवार को महिला थाना डिंडोरी में लिखित शिकायत की थी,शिकायत के बाद डिंडोरी पुलिस ने एसपी संजय सिंह के निर्देशन में टीम बनाकर मंगलवार की सुबह घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जिला चिकित्सालय में मुलाहजा करवाकर जिला न्यायालय पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment