BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 1, 2022

’BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 1 मार्च 2022


कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार *BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 4 मार्च को जिले के 4 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनेका में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहारा में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरादादर में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौगान में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment