BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बहुविकलाँग एवं मानसिक विकलाँग पेंशन के तहत 600 रूपए प्रतिमाह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 2, 2022

बहुविकलाँग एवं मानसिक विकलाँग पेंशन के तहत 600 रूपए प्रतिमाह

मंडला 2 मार्च 2022



बहुविकलांग एवं मानसिक विकलांग पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 600 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा आवेदक की न्यूनतम आयु 6 वर्ष या अधिक आयु के बहुविकलांग एवं मानसिक रूप से अविकसित विकलांग हो, बहुविकलांग एवं मानसिक रूप से अविकसित विकलांग होने का मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र में उल्लेख हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार का होना अनिवार्य नहीं है। बहुविकलांग एवं मानसिक विकलाँग पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment