BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चाकू की नोंक पर डॉक्टर से गैंगरेप ......ऑटो ड्राइवर सहित 5 दरिंदों ने बारी-बारी से किया रेप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

चाकू की नोंक पर डॉक्टर से गैंगरेप ......ऑटो ड्राइवर सहित 5 दरिंदों ने बारी-बारी से किया रेप



रेवांचल टाइम्स:तमिलनाडु के वेल्लोर में बिहार की एक महिला डॉक्टर से चाकू की नोंक पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसमें अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें दो नाबालिग भी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। रात ज्यादा हो जाने के कारण उसने शेयरिंग में ऑटो रिक्शा लिया था। इसमें 4 युवक पहले से सवार थे।

पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने ड्राइवर से हॉस्पिटल की तरफ चलने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रूट चेंज कर दिया और स्पीड बढ़ा दी। जब उसने पूछा कि रूट क्यों बदला, तब ड्राइवर ने बताया कि रात में वो रूट बंद हो जाता है, इसके कारण उसने दूसरा रूट लिया।

इसके बाद रास्ते में श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर 4 लड़कों और ऑटो ड्राइवर ने युवती और उसके दोस्त के साथ पहले मारपीट की। फिर बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया। घटना के बाद वह डर कर अपने घर बिहार चली आई। वेल्लोर पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन के पास डॉक्टर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। गैंगरेप के साथ आरोपियों ने युवती के साथ लूट भी की थी। उनके पास से 40 हजार रुपए नकद और सोने की चेन छीन ली।

No comments:

Post a Comment