BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 500 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। शिविर की लोगों ने खूब सराहना की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 24, 2022

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 500 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। शिविर की लोगों ने खूब सराहना की



रेवांचल टाइम्स  - स्टेडियम  स्थित निजी अस्पताल में डाँ. और  स्वस्थ कर्मचारी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान अधिकतर बुखार, ब्लड प्रेशर, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने व दवा लेने आए। मरीजों की जांच कर रहे चिकित्सक  ने बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि समझदारी न दिखाई तो तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बरसात का मौसम चल रहा है, जिसमें बीमारियां हावी होने का प्रयास करती हैं। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। निशुल्क दवाओं का वितरण भी शिविर में किया गया है। जांच कराने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री  चद्रभान चौधरी, पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, रमेश पोफली, शेषराव यादव ,भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू,धर्मेद मिगलानी, दौलत सिंह रघुवंशी चाँद ने कहा कि जिला जनपद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने यह प्रयास सराहनीय है। योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को जहां सही बीमारी का पता लगता है।

इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री उदेश्य रहा कोरोना काल मे जिन कर्मियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर सेवा दिया है उन महा नौभाव को सम्मानित किया

कोरोना वारियर स्वस्थ विभाग आशा कार्यकर्त्ता, रोजगार सहायक,पुलिस, नगर पालिका कर्मी, प्रायवेट डॉक्टर, पटवारीगण, समाजसेवी, पत्रकार आदि को सम्मानित किया गया 


 इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.कामनी पाल,डॉ अनुक्रती पांडेय, सफल हॉस्पिटल से डॉ पॉलमी डे, डॉ प्रीति शेंडे, डॉ शिल्पी सूद,शिशु रोग विशेषज्ञ पवन न्दूनकर,डॉ प्रणय भार्गव,अस्ति रोग विशेषज्ञ अमित रंगद्दाले, आनंद हॉस्पिटल, सचिन बत्रा, डॉ विवेक अग्रवाल,आरोग्य हॉस्पिटल,आदि मौजूद रहे। शिविर में आए मरीजों का बिना किसी शुल्क के मास्क भी दिए गए।

No comments:

Post a Comment