BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बायपास निर्माण व एकरेखण परिवर्तन के लिए जनसुनवाई 24 मार्च को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 11, 2022

बायपास निर्माण व एकरेखण परिवर्तन के लिए जनसुनवाई 24 मार्च को

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 मंडला-नैनपुर-लामता-बालाघाट के उन्नयन कार्य का डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है एवं यह मार्ग जिन संघन आबादी बाले ग्रामों से गुजर रहा है वहां पर बायपास का निर्माण कार्य एवं ज्यामितीय सुधार हेतु एकरेखण परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग पर मण्डला-बम्हनी-चिरईडोंगरी एवं नैनपुर में बायपास निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है।



उक्त प्रस्तावित निर्माण कार्य के प्रस्ताव मे जनसुनवाई कर बायपास निर्माण एवं एकरेखण परिवर्तन के लिए आपसी-सहमति बनाई जा सके एवं मार्ग में आ रहे ग्रामों के बाहर से प्रस्तावित बायपास के एकरेखण को अंतिम रूप दिया जा सकेइसके लिए 24 मार्च 2022 को नगर पालिका मिटिंग हॉल बम्हनी बंजर में दोपहर 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया गया है।

No comments:

Post a Comment