BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुकान में 2 कंटेनरों में मिला मानव मस्तिष्क, आंख और 8 कान.....पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 28, 2022

दुकान में 2 कंटेनरों में मिला मानव मस्तिष्क, आंख और 8 कान.....पढ़े पूरी खबर




रेवांचल टाईम्स:नासिक की एक रिहायशी सोसाइटी में देर रात 15 साल से बंद दुकान के अंदर से बॉडी के कटे हुए पार्ट्स मिले हैं। इनमें 8 कान, एक मस्तिष्क और दो आंखें शामिल हैं। रविवार शाम को दुकान से आ रही बदबू की शिकायत के बाद यहां छापा मारा गया और यह बरामदगी हुई है। घटना नासिक शहर के हरि विहार सोसाइटी की है। खास यह है कि यह घर मुंबई नाका पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। नासिक पुलिस ने बरामद सभी मानव अंगों को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करने पहुंची नासिक शहर की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले ने बताया कि यह दुकान ईएनटी डॉक्टर किरण शिंदे के नाम पर है। जिसे उन्होंने पंद्रह साल पहले कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स को किराए पर दिया था। उसके बाद से चाभी खो जाने की वजह से यह दुकान बंद थी।

रिसर्च में इस्तेमाल होने का संदेह
पुलिस को जो पार्ट्स बरामद हुए हैं वह कुछ डिब्बों में केमिकल के साथ रखे गए थे। डीसीपी पूर्णिमा चौगुले के मुताबिक इस बात की भी संभावना है कि यह मानव अंग मेडिकल रिसर्च के लिए लाए गए हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment