BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
11 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेले का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 9, 2022

11 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेले का आयोजन

मण्डला 9 मार्च 2022



उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर द्वारा 11 मार्च 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य विभिन्न सरकारी संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा विकसित आसानी से हस्तांतरणीय प्रौद्योगिकियों के साथ किसानों की सहायता करना है। यह किसानों, आदिवासियों और अकाष्ठ वन उपजों एवं औषधीय पौधों आश्रित हितधारकों को वित्तीय योजनाओं और कृषि वानिकी एवं वानिकी गतिविधियों में सहायता के लिए मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और ग्रामीण विकास, भारत सरकार रहेंगें। मध्यप्रदेश राज्य वन विभागों एवं उनकी संबद्ध एजेंसियों, राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर और विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के विषय विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। साथ ही कृषक परिचर्चा द्वारा कृषकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment