BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेल-गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमत 105 रुपए बढ़ाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 1, 2022

तेल-गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमत 105 रुपए बढ़ाई



 रेवांचल टाईम्स :एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि तेल कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ता को अब भी 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी 903.50 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल के शुरुआत में एक जनवरी को कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए का इजाफा किया था, जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पहली बार 2 हजार रुपए के पार चला गया था। 1 फरवरी को कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 92 रुपए की कमी की थी, लेकिन इसका फायदा ज्यादा समय तक नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हर रोज जयपुर में औसतन करीब 30 से 35 हजार सिलेण्डर की खपत होती है। ऐसे में रेस्टोरेंट संचालकों, खुले जगह थड़ी-ठेले लगाकर नाश्ता बेचने, चाय बेचने वालों को ये निर्णय प्रभावित करेगा।

No comments:

Post a Comment