BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ठेकेदार की मनमानी, विभागीय भ्रष्टाचार कहे या नेता गिरी वाले ठेकेदार समय सीमा के बाद भी भवन निर्माण पड़े अधूरे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 2, 2022

ठेकेदार की मनमानी, विभागीय भ्रष्टाचार कहे या नेता गिरी वाले ठेकेदार समय सीमा के बाद भी भवन निर्माण पड़े अधूरे...




रेवांचल टाईम्स - सरकार द्वारा विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। गांवों में स्कूल से लगायत आंगनबाड़ी केंद्र बनवाए जा रहे हैं लेकिन विभागीय भ्रष्टाचार कहे या नेता गिरी वाले ठेकेदार के कारण समय सीमा के बाद भी भवन निर्माण अधूरे पड़े हैं। इसका उदाहरण नगर के वार्डो में बन रहे  आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को ही ले लिया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। इस आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण 2020-21 में नगर पालिका के द्वारा शुरू कराया गया था। साल भर होने लगा भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। लेकिन दरवाजे, जंगले, फर्श व शौचालय सहित अन्य कार्य आज भी अधूरे पड़े हैं। इतना ही नहीं इस  आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए थे और धन भी उपलब्ध हो गया था। काफी मशक्कत के बाद तो एक का आधा अधूरा निर्माण हुआ लेकिन एक की बुनियाद खोद कर छोड़ दी गई है। 


ठेकेदार के तेवर इतनी की किसी को कुछ नही समझते है नेतागिरी की धौस जमाते नजर आते है संस्था में 

 ठेकेदार की गलती से हटाए हुए अतिक्रमण पे पानी फिर गया क्योंकि नगर के वार्ड नं. 15 में आंगनवाड़ी केंद्र बनना था जो की ठेकेदार गलती के ले होने के कारण फिर से अतिक्रमण हो गया आंगनवाड़ी की भूमि पर !


नगर में नगर पालिका द्वारा नवीन 08 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाना है। इसकी स्वीकृति शासन ने दी है। इनके बनने के बाद आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों, महिलाओं व कार्यकर्ताओं को समस्या से निजात मिलेगी।


नगर पालिका अधिकारी का कहना है  ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण द्वारा नगर में 08 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए लगभग 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की है। इसके तहत 3 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण प्रारंभ किया जा चुका है। शासन द्वारा नपा को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 7 लाख 80 हजार रुपए के मान से राशि की स्वीकृति जारी की है। 


सी एम ओ चौरई अभयराज ने कहा कि वर्तमान में 08 नगरीय निकाय क्षेत्र के तहत  आंगनबाड़ी केंद्र विभिन्न स्थानों पर प्राईवेट या अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रहे हैं। इससे विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नए आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने से सामाजिक स्थिति में सुधार होगा तो वहीं कार्यकर्ताओं को भी सुविधा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment