BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में हट सकता है नाइट कर्फ्यू ! चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत, लगातार कम हो रहे कोरोना केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 17, 2022

MP में हट सकता है नाइट कर्फ्यू ! चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत, लगातार कम हो रहे कोरोना केस



रेवांचल टाइम्स। मप्र कोरोना संक्रमण की दर में कमी को देखते हुए सरकार प्रदेश में लागू नाइट कर्फ्यू भी हटा सकती है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ये संकेत दिए हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 70 हजार 975 टेस्ट किए जिसमें 1328 पॉजीटिव नए मामले सामने आए हैं। वैक्सीनेशन के कारण तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं हुआ है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 70 हजार 975 टेस्ट किए गए। जिसमें से 01 हजार 328 पॉजीटिव केस आए एवं वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हजार 535 है। पॉजिटिविटी रेट- 1.87% रिकवर- 2780 मरीज रिकवरी रेट- 97.84% है।
मप्र में अब रोजाना कोरोना मरीजों की घट रही संख्या के बाद प्रदेश सरकार प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू को हटा सकती है। वही केंद्र सरकार की तरफ से एडवाइजरी आई है कि सभी पाबंदियों को हटा लिया जाए। प्रदेश में फिलहाल धार्मिक आयोजनों पर भी किसी तरह की पाबंदी नहीं है। शादी समारोह से भी पूरी तरह से प्रतिबंध हटा लिया गया है।

No comments:

Post a Comment