BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 2, 2022

MP : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी



मध्यप्रदेश में ठंड से राहत का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में पारा एक ही दिन में करीब 03 डिग्री तक उछल गया। यहां अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। वहीं रायसेन और मंडला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप कम हो गया है।
यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 7.5
मंडला 7.5
पचमढ़ी 8.0
खजुराहो 8.0
बैतलू 8.2
ग्वालियर 8.4
रीवा 8.6
छिंदवाड़ा 9.3
नौगांव 9.3

तापमान में उछाल जारी रहेगी

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक तापमान में उछाल जारी रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान


मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने से ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में बादल छाएंगे। इसके साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment