BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चारा घोटाला: लालू यादव सहित 75 दोषी करार, फिर जाना होगा जेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 15, 2022

चारा घोटाला: लालू यादव सहित 75 दोषी करार, फिर जाना होगा जेल



                                    
रेवांचल टाइम्स:देश के कुछ बड़े घोटालों में से एक चारा घोटाले में एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए हैं, उनके साथ 75 और आरोपियों के खिलाफ आरोप सिद्ध हुए हैं। वहीं CBI की विशेष अदालत ने इस मामले में 24 लोगों को बरी भी कर दिया है। RJD सुप्रीमों सहित 75 आरोपियों को सज़ा 21 फरवरी को सुनाई जाएगी।

पहले भी दोषी पाए गए थे लालू इससे पहले चारा घोटाले के 4 मामलों में लालू यादव दोषी पाए गए हैं. हालांकि इससे पहले के सभी मामलों में लालू यादव जमानत पर बाहर थे। लेकिन इस बार सीबीआई स्पेशल कोर्ट द्वारा जब सज़ा सुनाई जाएगी तो उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। इस मामले से पहले लालू पर दुकमा ट्रेजरी के दो प्रकरण, देवघर का एक, चाईबासा ट्रेजरी के 2 मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं।

29 जनवरी को सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि की अदालत में बहस होने के बाद 15 फरवरी को फैसला लेने के तारिख तय की गई थी। मंगलवार को सुनवाई से पहले लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कोर्ट से कहा कि लालू यादव की उम्र 75 वर्ष हो चुकी है ऐसे में वो जेल जाने लायक नहीं हैं, उन्हें कोर्ट से राहत की उम्मीद है. इस दौरान सुनवाई के वक़्त कोर्ट RJD कार्यकर्ताओं से भरा रहा।


No comments:

Post a Comment