BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 3, 2022

पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश

मंडला 3 फरवरी 2022



राज्य समन्वयक प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण ने समस्त कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शालाएं खुलने से पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के तहत् कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय आदेश द्वारा कक्षा 1 से 12वी तक समस्त स्कूल एवं छात्रावास 31 जनवरी 2022 तक पूर्णतः बंद किये गये थे। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कक्षा 1 से 12वी तक की समस्त कक्षाएं विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे।

राज्य समन्वयक से जारी आदेश के क्रम में पीएम पोषण अंतर्गत पूर्व में जारी निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करते हुए शालाओं में 50 प्रतिशत शैक्षणिक दिवसों में गर्म पका हुआ भोजन वितरण कार्य प्रारंभ करने एवं 50 प्रतिशत शैक्षणिक दिवसों के लिए खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में खाद्यान्न वितरित किया जाना है।

No comments:

Post a Comment