BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोने से पहले गर्म पानी पीने के ये है फायदे,जानकर नही होगा यकीन… - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 9, 2022

सोने से पहले गर्म पानी पीने के ये है फायदे,जानकर नही होगा यकीन…



रेवांचल टाइम्स:भले ही आप सुबह उठकर गर्म पानी पीते हो, लेकिन आपको बता दें कि रात में सोते समय गर्म पानी पीने (Hot water in night) के भी कई फायदे हैं. हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. जानें…

वजन घटाता है: अगर आप रात में सोते समय एक गिलास गर्म पानी पीकर सोते हैं, तो इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है. डॉक्टर भी रात में गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं. कहते हैं कि गर्म पानी पीने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है.

पाचन तंत्र: रात में गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है. खाना खाकर करीब आधे घंटे बाद रात में गर्म पानी पीने की आदत डालें, क्योंकि इससे खाना जल्दी पचेगा और आप अच्छा भी फील करेंगे.

अच्छी नींद: विशेषज्ञों की मानें तो रात में गर्म पानी पीने से मानसिक तनाव भी कम होता है. मानसिक तनाव नहीं होगा, तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और सुबह उठकर आप फ्रेश भी फील करेंगे. रात में रोजाना एक गिलास गर्म पानी जरूर पीएं.

स्किन: गर्म पानी पीने से पेट ही नहीं स्किन को भी कई फायदे होते हैं. कहते हैं कि रात में सोते समय गर्म पानी पीने से स्किन ग्लो करती है और कई बीमारियां भी स्किन से कोसों दूर रहती हैं.

कब्ज: कई लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है और इससे निजात पाने में उन्हें बहुत तकलीफ आती है. ऐसे में रात में गर्म पानी में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीएं. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और पेट भी हेल्दी रहेगा.

No comments:

Post a Comment