BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुलेआम चल रहा है भू माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीनों में अवैध कब्जा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 19, 2022

खुलेआम चल रहा है भू माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीनों में अवैध कब्जा...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले में अबैध कब्जा माफ़ियाराज को नई बात नही है जिसको जहाँ लगे वहा कब्जा कर रहा है नदी, नाले, तालाब, आबादी भमि, घास भूमि, सरकारी जमीन पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जहां देखो वहां पर बेहिसाब अतिक्रमण किये गये हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही न गांव में की जा रही और न ही शहर में ध्यान दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो शासन प्रशासन की मिली भगत से सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर भवन इत्यादि का निर्माण कर लिया गया है व किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मप्र के सिवनी जिले में कलेक्टर की दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से जबरदस्त तरीके से की गई है। सिवनी नगर में जिस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है, वह काबिल तारीफ है। ऐसी कार्यवाही संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित मंडला जिले में आख़िर क्यों नहीं की जा रही है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्यप्रदेश में भी सभी जिलों के कलेक्टर प्रत्येक गांव व नगर में स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें, ऐसी जनापेक्षा है। सूत्रों का दावा है कि मंडला जिले में गांव व नगर में संबंधित विभाग की सांठ गांठ से निर्धारित नाप अनुसार पट्टा तो बनवा लिया लेकिन उससे भी ज्यादा कई लोगों ने कब्जा किया है। एक भवन की जगह तीसरी मंजिल तक का भवन बनाया गया है। इस तरह का मामला मंडला नगर, भुआ बिछिया, नैनपुर में ज्यादा हुआ है। जनापेक्षा है कि सरकार नगर से गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करे। भू माफियाओं को दंडित करे जिससे अबैध कब्जा धारियों को सबक मिल सके और सरकारी भूमि में कब्जा करने के पहले उन्हें प्रशासन में बैठे जिम्मेदार का भय हो।

No comments:

Post a Comment