BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भव सागर से पार लगा देती है भागवत महापुराण- भागवत भूषण गिरिजा प्रसाद शास्त्री... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 16, 2022

भव सागर से पार लगा देती है भागवत महापुराण- भागवत भूषण गिरिजा प्रसाद शास्त्री...



 

रेवांचल टाईम्स - कृष्ण जन्म उत्सव मैं शानदार झाँकी देख भाव विभोर हुए श्रोता

       समीपस्थ ग्राम सालीवाड़ा नैनपुर मैं स्वर्गीय उत्तम सिह पटैल की पुण्य स्मृति मैं आयोजित श्रीमद् भागवत महा पुराण के चत्रुर्थ दिवस के अवसर पर भागवत भूषण पड़ित गिरिजा प्रसाद शास्त्री ने यहाँ पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को बताया कि सभी ग्रन्थो मैं श्रीमद् भागवत महा पुराण सबसे श्रेष्ठ है जो मात्र सुनने से हमें भव सागर से पार लगा देती है । भागवत महा पुराण मैं ऐसे अनेको प्रसंग है जहाँ पर हमें इस मानव जीवन को सँवारने एवं माया रूपी जन्जालो से मुक्ति प्रदान करती है । शास्त्री जी ने आगे बताया कि  ऐसे तो पुराणों मैं हमैशा हमें ज्ञान प्राप्त होते हैं किन्तु श्रीमद् भागवत महा पुराण इस जीवन को आगे बढ़ने मैं बहुत ही मददगार साबित हुई है । जीवन के अंतिम पड़ाव मैं जो व्यक्ति तन मन और ध्यान से इसे श्रवण करता है,  सुनता है  उसे जीवन मैं कभी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है ।आज श्रीमद् भागवत महा पुराण के चत्रुर्थ दिवस पर भागवन श्री कृष्ण का जोर दार जन्मोत्सव मनाया गया और शानदार झाँकी का प्रर्दशन किया गया जिसे देखकर यहाँ पर उपस्थित श्रोताओं भाव विभोर हो गये ।भागवत भूषण पड़ित गिरिजा प्रसाद शास्त्री जी की वाणी और कथा का आनंद  उठाते हुये अपने जीवन को धन्य बना रहे भक्त जन तनमयता से पुराण का श्रवण कर आदि अंनत श्री कृष्ण की बाल लीलाओ मैं मन मस्त हो रहे हैं । जैसे जैसे महापुराण आगे बढ़ रही है वैसे वैसे सभी स्व जाति बन्धु एवं आप पास के भक्त गण बड़ी संख्या मैं अमरेन्द्र सिंह राजपूत के गृह ग्राम पहुँच रहे हैं ।यहाँ पर आयोजित श्रीमद् भागवत महा पुराण मैं  श्रोताओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ते जा रही है ।

No comments:

Post a Comment