BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसों के दम पर ही हो रहे काम, राजस्व विभाग दिन व दिन हो रहा है बदनाम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 22, 2022

पैसों के दम पर ही हो रहे काम, राजस्व विभाग दिन व दिन हो रहा है बदनाम...

रेवांचल टाईम्स - राजस्व विभाग अंतर्गत मंडला जिले में भारी धांधली मनमानी और लापरवाही की जा रही है। लूट खसोट का कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस विभाग के माध्यम से बिना पैसे के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। नागरिक त्रस्त हो चुके हैं और शासन प्रशासन का रवैया भी राजस्व विभाग को ठीक ठाक करने में दिखाई नहीं दे रहा है। जब देखो इस विभाग के पटवारी और बाबू मंडला जिले में पैसे का अवैध लेन देन करते हुए पकड़ में आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी राजस्व विभाग की लूट बंद नहीं हो पा रही है। नामांतरण बंटवारा पट्टा इत्यादि के काम में भारी लेन देन किया जा रहा है। अधिकारी के नाम पर पैसे लिए जाते हैं तब कही मुश्किल से काम हो पा रहे हैं। ज्ञात हो कि संपूर्ण जिले में राजस्व संबंधित समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लूट खसोट कम नहीे हो पा रही हैं इसके बाद भी सरकार इस विभाग की लगाम नहीं कस पा रही है। जनापेक्षा है लूट खसोट पर नकेल कसी जाए।

No comments:

Post a Comment