मंडला 3 फरवरी 2022
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा
आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी 2022 से जिले के 90 विभिन्न परीक्षा
केन्द्रों में किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शासन एवं मण्डल की मंशा के
अनुरूप सम्बंधित पुलिस थाना व पुलिस चौकी से परीक्षा केन्द्रों की गोपनीय सामग्री
निकालने के लिये कलेक्टर प्रतिनिधि या जोनल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
जारी आदेश के तहत् थाना
मंडला के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि उत्कृष्ट मंडला, उमावि रानी अवंती बाई मंडला, उमावि क्रमांक-2 मंडला, उमावि फूलसागर, बिनैका, हाईस्कूल बिंझिया, हाईस्कूल वरिष्ठ मूल मंडला, हाईस्कूल पटपरा रैयत, ज्ञानदीप उमावि मंडला, भारत ज्योति उमावि मंडला
के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके कुर्वेती, थाना महाराजपुर के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र नवीन
हाईस्कूल महाराजपुर, कन्या
उमावि महाराजपुर, खुर्सीपार, हाईस्कूल घाघा के लिए
मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, थाना हिरदेनगर के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि
हिरदेनगर, उमावि
रामनगर, उमावि
मधुपुरी के लिए सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र केके उपाध्याय, थाना अंजनिया के अंतर्गत
परीक्षा केन्द्र बालक उमावि अंजनिया, कन्या उमावि अंजनिया,
उमावि माधोपुर, हाईस्कूल
अहमदपुर, हाईस्कूल
मांद, उमावि
सर्वोदय ककैया, उमावि
औरई के लिए उपवन क्षेत्रपाल पूर्वा सामान्य वन मंडल राजेन्द्र प्रसाद, थाना बिछिया के अंतर्गत
परीक्षा केन्द्र उमावि उत्कृष्ट बिछिया, कन्या उमावि बिछिया,
उमावि दानीटोला, उमावि
मॉडल बिछिया, उमावि
दाढ़ीभानपुर, उमावि
नार्मल सिझौरा, उमावि
घुटास, उमावि
घोंटा, उमावि
नैझर, हाईस्कूल
राजो के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी पाठक, थाना घुघरी के अंतर्गत उत्कृष्ट उमावि घुघरी, उमावि सलवाह, उमावि मॉडल घुघरी, हाईस्कूल बम्हनी देवहारा, कन्या उमावि घुघरी, उमावि भैंसवाही के लिए
मुख्य कार्यपालन अधिकारी रमेश कुमार, थाना बम्हनी बंजर के अंतर्गत हवेली उमावि बम्हनी बंजर, कन्या उमावि बम्हनी बंजर, उमावि जहरमऊ, उमावि लिमरूआ, उमावि इंद्री, उमावि चिरईडोंगरी, उमावि लफरा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना पटैल, थाना टाटरी के अंतर्गत
परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटरी के लिए सहायक वन
परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे, थाना नैनपुर के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट
उमावि नैनपुर, कउमावि
नैनपुर, नवीन
उमावि नैनपुर, उमावि
जामगांव, उमावि
पाठासिहोरा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीके जैन, थाना पिण्डरई के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि
पिण्डरई, उमावि
सालीवाड़ा, उमावि
भरवेली के लिए उपयंत्री थांवर परियोजना लेलिन कुमार शुक्ला, थाना टिकरिया नारायणगंज के
अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट उमावि नारायणगंज, कन्या उमावि नारायणगंज, उमावि मंगलगंजर, हाईस्कूल मानेगांव, उमावि बम्हनी भावल के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी
टीबी सिंह, थाना
बीजाडांडी के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि बरगांव, उमावि कालपी, उत्कृष्ट उमावि बीजाडांडी, उमावि बुदरा पिपरिया, उमावि उदयपुर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएल
यादव, थाना
निवास के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि पिपरिया निवास, उमावि बबलिया, उमावि उत्कृष्ट निवास, उमावि कन्या निवास, उमावि हाथीतारा, उमावि अमगवां, हाईस्कूल बम्हनी निवास, हाईस्कूल छपरा, कन्या हाईस्कूल बबलिया, बजरंग उमावि बबलिया के लिए विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक
सुनील कुमार दुबे, थाना
मनेरी के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि मनेरी, हाईस्कूल लहसर के लिए सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी
रामसिंह परते, थाना
मोहगांव के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट उमावि मोहगांव, उमावि चाबी, उमावि सिंगारपुर, नर्मदा उमावि पौंड़ीलिंगा, कन्या हाईस्कूल मोहगांव, उमावि कन्या शिक्षा परिसर
मोहगांव, हाईस्कूल
देवगांव के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस कुशवाहा, थाना मवई के लिए परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट उमावि मवई, हाईस्कूल अंजनी के लिए
मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी नामदेव, थाना मोतीनाला के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र उमावि भीमडोंगरी, हाईस्कूल मेढा, उमावि मोतीनाला के लिए
सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बखरू सिंह धुर्वे को नियुक्त किया है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि
उपरोक्त अधिकृत अधिकारी संलग्न समय विभाग चक्र के अनुसार प्रश्नपत्र के पैकेट्स
पुलिस थाना से नियत तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय के पूर्व
नियमानुसार निकालेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र निकालते समय भी सुनिश्चित करेंगे कि जिस
दिनांक को जिस विषय का प्रश्नपत्र निर्धारित है उसी प्रश्नपत्र का सील बन्द लिफाफा
निकाला जा रहा है। परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को
संकलन केन्द्र पुलिस थाना में जमा करते समय भी आपकी उपस्थिति अनिवार्य रूप से
रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रश्नपत्र के दिनों के लिये एक-एक होमगार्ड के
सैनिक प्रत्येक जोनल अधिकारियों को प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन के
दौरान उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रत्येक जोनल अधिकारी हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी
बोर्ड परीक्षा 2022 के
सम्बंध में दैनिक प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
जोनल अधिकारी का यह पूर्ण दायित्व रहेगा कि परिवहन के दौरान किसी भी प्रकार की
अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाये।
No comments:
Post a Comment