BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिश्री खाने से खत्म हो जाती हैं ये बीमारियां, रोजाना खाने से चंद दिनों में दिखने लगेगा असर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 21, 2022

मिश्री खाने से खत्म हो जाती हैं ये बीमारियां, रोजाना खाने से चंद दिनों में दिखने लगेगा असर




रेवांचल टाईम्स:मिश्री चीनी का ही एक स्वरूप होता है. ये खाने में चीनी से भी अधिक मीठी होती है. जन्माष्टमी पर कृष्ण को मिश्री का भोग जरूर लगाया जाता है. वहीं, बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो खाने के बाद मिश्री का सेवन करते हैं. मिश्री हमारे पाचन शक्ति को बढा़ने का काम करती है. इसके साथ ही मिश्री खाने के कई फायदे होते हैं. चलिए आज हम आपको इन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

सर्दी और खांसी की चपेट में आने वाले लोगों के लिए मिश्री अमृत के समान है. अगर आपको बदलते मौसम के कारण सर्दी की समस्या हो जाए, तो मिश्री का सेवन करें. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा.

इसके साथ ही मिश्री गले के खराश के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. जुकाम और गले की खराश को दूर करने के लिए मिश्री का पानी पीएं. इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा. अगर आपको मिश्री के पानी पीने में समस्या है, तो मिश्री का छोटा टुकड़ा जरूर चूसें. इससे आपको जरूर फायदा होगा.

मिश्री खाने से मुंह के बैक्टीरिया भी कंट्रोल होते हैं. सौंफ के साथ अगर आप मिश्री का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको मुंह के बदबू से छुटकारा मिलेगा. साथ ही आप मीठा स्‍वाद और फ्लेवर के कारण तरोताजा महसूस करेंगे.

मिश्री में ठंडक और मिठास दोनों गुण पाए जाते हैं. बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो मिश्री का इस्तेमाल ताजा पेय के रूप में करते है. अगर आप रोजाना पानी में मिश्री पाऊडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपका दिमाग और शरीर शांत होगा.

No comments:

Post a Comment