BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध हथियारों सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 19, 2022

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध हथियारों सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार



रेवांचल टाईम्स,जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत दरमियानी रात पुलिस ने मेडिकल के पास से एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर कट्टा, कारतूस और बटनदार चाकू बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी का अनेक थानों में रिकॉर्ड है। जिससे पूछताछ जारी है।

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि एक आरोपी हथियार रखकर घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल के पास घेराबंदी कर आरोपी अनुज खटीक पिता मुन्ना लाल खटीक उम्र 20 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से देशी कट्टा, कारतूस और बटनदार चाकू बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment