BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छाछ बनाने के तरीके को बदले, सेहत को मिलेंगे कई फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 22, 2022

छाछ बनाने के तरीके को बदले, सेहत को मिलेंगे कई फायदे



रेवांचल टाईम्स:गर्मियों की दस्तक होने लगी हैं. साथ ही में ठंड़ी चीजें खाने का मौसम भी वापस आने लगा हैं. वहीं गर्मी से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना भी काफी जरूरी हो जाता है. लेकिन अगर डिश टेस्टी और हेल्दी दोनों हो जाए, तो सेहत और स्वाद का डबल डोज मिल जाता है. जी हां, छाछ (Buttermilk) ऐसी ही डिशेज में से एक है. जिसका सेवन गर्मियों में बड़े पैमाने पर किया जाता है.

छाछ जहां शरीर को ठंड़ा रखने के साथ साथ पोटैशियम, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होती है, वहीं स्वाद में इसका कोई मुकाबला नहीं है. अमूमन हर इंसान गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए और हेल्दी रहने के लिए लोग छाछ को अपनी डाइट में शामिल करना नहीं भूलते हैं. आइए जानते हैं छाछ बनाने की विधि और उससे होने वाले फायदों के बारे में.

यूं बनाएं छाछ

टेस्टी छाछ बनाने के लिए एक बर्तन में एक चौथाई कप दही लें. अब इसमें 1 कप पानी मिलाएं, स्वाद के अनुसार नमक डालें और ½ चम्मच भुना जीरा पाउर मिला लें. इस मिश्रण को हैंड ब्लेन्डर या फिर मथनी से मथें. और सभी चीजें अच्छे से मिल जाने के बाद इसमें धनिया की पत्ती और पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें. बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें 1-2 आइस क्यूब यानी बर्फ का टुकड़ा भी मिला सकते हैं. आइए अब जानते हैं छाछ से होने वाले कुछ अद्भुत फायदों के बारे में.

छाछ के फायदे

छाछ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है. इसलिए छाछ का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है.

अगर आप बीपी के मरीज है, तो छाछ का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. छाछ का सेवन बॉडी का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है.

No comments:

Post a Comment