Breaking

revanchal times new

MP : इन जिलों में शीतलहर-कोल्ड डे का अलर्ट, छाएगा घना कोहरा, इन राज्यों में बारिश




रेवांचल टाईम्स,भोपाल। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। तापमान में परिवर्तन के कारण एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 4 फरवरी 2022 को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और 2 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 4 जिलों में कोल्ड डे और 7 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 फरवरी को धार और सागर जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है । वही इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर में शीतल दिन (cold day) रहने की संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, सीधी में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार है।वही शुक्रवार को रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के कश्मीर से गुजरने के कारण इसका असर 5 फरवरी तक रहेगा और 6 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ जाएगा, जो 9 फरवरी तक रहेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने के आसार रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।इशके बाद 10 फरवरी के बाद मौसम के साफ होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new