BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 543 चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 25, 2022

नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 543 चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 25 फरवरी 2022



नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 543 एनपीआर प्रस्तावित चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम नैनपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देव सिंह सैयाम, नरेश चंद्रोल नगर पालिका अध्यक्ष, चैन सिंह उइके जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जबलपुर मध्यप्रदेश के कार्यपालन यंत्री द्वारा परियोजना की संक्षिप्त जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। उक्त कार्यक्रम में एडीएम मीना मसराम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. नैनपुर के साथ-साथ जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment