Breaking

revanchal times new

भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलने से 4 लोगों की हुई मौत




रेवांचल टाईम्स:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा (Purvanchal Expressway Accident) देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार में आग लग गई और कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बेकाबू आग पर काबू पाया, लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि कार सीएनजी कार थी जो लखनऊ की ओर से आ रही थी.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. खबरों के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और जोरदार धमाके के बाद कार में आग लग गई. इस घटना में कार सवार चारों लोगों की जलने से मौत हो गई. एक मृतक की शिनाख्त की जा चुकी है जो लखनऊ का रहने वाला है.

वहीं बाकी मृतकों के शिनाख्त का प्रयास जारी है. पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है. रविवार की शाम करीब 7 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही थी. बता दें कि इस मामले की जांच में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new