BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोह माया ‘वेब सीरीज’ के सर्विस प्रोवाइडर ने भोपाल की पब्लिसिटी कंपनी को लगाया 44 लाख का चूना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 16, 2022

मोह माया ‘वेब सीरीज’ के सर्विस प्रोवाइडर ने भोपाल की पब्लिसिटी कंपनी को लगाया 44 लाख का चूना




रेवांचल टाइम्स:भोपाल में शूट हुई ‘मोह माया’ वेब सीरीज के सर्विस प्रोवाइडर ने शहर में पब्लिसिटी कंपनी के संचालक को 44 लाख रुपए की चपत लगा दी। शाहपुरा पुलिस के अनुसार डी-सेक्टर शाहपुरा में रहने वाले समस जैन (29) ‘सोच फिल्म एंड पब्लिसिटी प्रमोशन’ नाम से कंपनी चलाते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि ‘मोह माया’ वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होनी थी। इसके लिए अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी लली तेंदी शरद पैकराय ने उनसे संपर्क किया। शूटिंग के कलाकारों, पूरी यूनिट के रहने-खाने, आने-जाने के साथ शूटिंग के लिए क्रेन व अन्य समान, वाहन उपलब्ध कराने का एग्रीमेंट किया।

एग्रीमेंट के साथ अप्रैल 2021 में वेब सीरीज की पूरी यूनिट भोपाल आई थी। इसकी पूरी व्यवस्था उनकी कंपनी ने की। भुगतान के लिए आरोपी ने बैंक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर 10 लाख रुपए नकद भी लेने का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment