BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने पति को दिया जहर, राज़ खुला तो सदमे में आया परिवार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 27, 2022

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने पति को दिया जहर, राज़ खुला तो सदमे में आया परिवार




रेवांचल टाईम्स:राजस्थान के जयपुर जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन  शादी के दो दिन बाद ही ससुराल वालों को जहर (Poison) खिलाकर फरार हो गई. यही नहीं दुल्हन जाते-जाते गहने, नगदी और मोबाइल भी ले गई. घटना के बाद पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में (Unconsciousness) अस्पताल लाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई. यह शादी दुल्हन खरीद कर की गई थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अभी तक लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

जयपुर जिले का यह मामला कोटपूतली कस्बे से जुड़ा है. यहां के कृष्णा टॉकीज के समीप पटवा मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार को दो दिन पहले राजकीय बीडीएम अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया है. वहां पूरे परिवार का इलाज किया गया. उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. लेकिन अभी तक मामले का राज पूरी तरह से नहीं उठ पाया है.

22 फरवरी को हुई थी शादी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस परिवार के बेटे की शादी 5 दिन पहले ही हुई थी. दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया की 22 फरवरी को कोटपूतली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बेटे की शादी की थी. शादी के बाद से दुल्हन पूजा राजी खुशी परिवार के साथ रह रही थी. शादी के दो दिन बाद शुक्रवार रात दुल्हन पूजा ने सबके लिये खाना बनाया. सभी को एक साथ खाना खिलाया लेकिन पूजा ने खुद ने खाना नहीं खाया.

लुटेरी दुल्हन ने सबको खाना खिलाया लेकिन खुद नहीं खाया
रात को परिवार खाना खाने के बाद अचेत हो गया. उसके बाद दुल्हन पूजा गहने मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गई. शनिवार को जब पड़ोसियों को परिवार का कोई भी सदस्य बाहर दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत पड़े लोगों को बीडीएम अस्प्ताल में भर्ती करवाया.



पुलिस जुटी है पूछताछ में
दूल्हे के पिता नंदू पटवा ने बताया कि शादी बिचौलिये के मार्फत करवाई गई थी. दुल्हन के लिये बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपये दिये गये थे. कोटपुतली पुलिस पीड़ित परिवार से दुल्हन पूजा के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस को शक है कि पूजा का नाम और पता भी गलत हो सकता है. वह शादी कराने वाले बिचौलिये और इस शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों से पूछताछ में जुटी है.

No comments:

Post a Comment