रेवांचल टाइम्स -पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी की घटनाएं रोकने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित कर नियमित गस्त करवाने हेतु एवं निगरानी, गुंडा बदमाशों की नियमित चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में गया मशरूका की बरामदगी करने एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है, थाना बम्हनी के अपराध क्रमांक 90/2021 में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया व asi राजेश सराठे द्वारा पूर्व में चोरी के मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उपस्थिति की जांच पड़ताल, गुंडा- निगरानी बदमाशों की चेकिंग, चोरी के पूर्व आरोपियों की आने जाने पर एवं रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग की जानकारी प्राप्त होने पर एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बमहनी श्री नीलेश दोहरे को प्राप्त सुराग से अवगत करा कर कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त कर साइबर सेल व मुखबिर सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान ग्राम सलैया थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी से आरोपी अरविंद और पप्पू कुशराम पिता श्री अरुण कुशराम उम्र 30 साल निवासी ग्राम गोरिया माल थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी को गिरफ्तार किया जाकर मामले में गया माल- मशरूका, एक लावा कंपनी का मोबाइल, सिम बरामद किए गए हैं, आरोपी ने पूछताछ पर एक अन्य आरोपी का नाम बताया है जिसकी तलाश पतारसी की जा रही है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य माल बरामद किया जाएगा.
2. घटना का संक्षिप्त विवरण--
दिनांक 22 फरवरी 2021 को पुलिस चौकी अंजनिया में फरियादी श्री रमेश प्रसाद झारिया ने रिपोर्ट किया था कि मैं अंजनिया में रहता हूं, सेवानिवृत्त प्राचार्य हूं, लड़ाइयाटोला स्थित मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता हूं, दिनांक 19 फरवरी 2021 को सरियाटोला में अपने भतीजे की सगाई में खैरी चाबी गया था, रात करीब 2:30 बजे वापस घर आया तो पत्नी ने बताया कि सगाई कार्यक्रम में आपके जाने के बाद मैं फॉरेस्ट नाका के पास आशीष झारिया के यहां चौक बरसा के कार्यक्रम में शाम करीब 7:00 बजे गई थी, लड़का मनोज भी मंडला से घर आया था, जो कुछ देर बाद बरसा कार्यक्रम के लिए चला गया था, रात करीब 11:00 बजे घर वापस आए तो घर के दरवाजे का ताला एवं अलमारी का लॉक टूटा था, घर का सामान इधर-उधर बिखरा था, अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, रुपए तथा दो मोबाइल घर में नहीं थे, कोई अज्ञात चोर घर का दरवाजा अलमारी का लॉक तोड़कर चुरा कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना बमनी में अपराध क्रमांक 90/21 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर मामले का अनुसंधान प्रधान आरक्षक 505 द्वारा किया गया, जिनके स्थानांतरण उपरांत मामले का अनुसंधान asi सराठे द्वारा किया गया.
3. सराहनीय भूमिका--
उक्त आरोपी को पकड़ने में एवं माल-मशरूका की बरामदगी में निरीक्षक श्री नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी, Si जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, Asi राजेश सराठे अनुसंधानकर्ता, आरक्षक इसरार खान, सुनील ठाकुर, राजेश अहिरवार एवं साइबर सेल स्टाफ सुरेश भटेरे, सूर्यचंद्र बघेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
इसके पूर्व भी श्रीमती उर्मिला झारिया के घर हुई चोरी के अपराध 509/2021 का खुलासा किया जा चुका है, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे.....
No comments:
Post a Comment