BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा मामला :साहब…पत्नी बीड़ी पीती है…मुझे तलाक दिला दो… SSP दफ्तर पहुंचे पति ने लगाई फरियाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 11, 2022

अनोखा मामला :साहब…पत्नी बीड़ी पीती है…मुझे तलाक दिला दो… SSP दफ्तर पहुंचे पति ने लगाई फरियाद



 रेवांचल टाईम्स: बुलंदशहर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एसएसपी दफ्तर पहुंचे एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर एकबारगी सभी हैरान हो गए. पत्नी कि शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर के महिला सेल पहुंचे व्यक्ति ने पत्नी की गलत लत का हवाला देते हुए उससे तलाक दिलाने की विनती तक कर डाली.


एसएसपी दफ्तर स्थित महिला सेल पहुंचे पति ने वहां मौजूद इंस्पेक्टर से कहा, ‘साहब बीवी बीड़ी पीती है, जिससे मुझे एलर्जी होती है. कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानती…आप मुझे उससे तलाक दिला दो. पति की बात सुनकर इंसपेक्टर ने उसकी पत्नी को बुलवाया. पत्नी ने बताया कि वह जब टेंशन में होती है तो बीड़ी पीती है.




वहीं जब पुलिस ने महिला से बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उसने बताया कि, ‘जब भी वह किसी बात को लेकर परेशान होती है तो बीड़ी पी लेती है, जिसपर महिला सेल की प्रभारी ने उससे कहा कि, बीड़ी पीने से उसे शारीरिक नुकसान सहित पति को भी परेशानी होती है, जिससे दोनो की शादी खतरे में पड़ गई है. इसके बाद दोनों का फैसला करवाकर घर भेज दिया गया.

इस मामले में इंस्पेक्टर महिला सेल अरूणा राय ने बताया कि, ‘व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बीड़ी पीने की शिकायत की थी. पत्नी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जब परेशान होती है तो बीड़ी पीती है. हालांकि, अब दोनो को समझा-बुझाकर साथ भेज दिया है. महिला ने भी भविष्य में बीड़ी नहीं पीने का वादा किया है.

No comments:

Post a Comment