BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रैनबसेरा में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ दें - कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

रैनबसेरा में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ दें - कलेक्टर

 




 

मण्डला 25 जनवरी 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के बस स्टेंड में नगरपालिका के माध्यम से संचालित रैनबसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैनबसेरा में ठहरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रैनबसेरा मंे ठहरने वाले यात्रियों से उनके आधार कार्ड, मोबाईल नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारियां गंभीरता से संधारित करें। श्रीमती सिंह ने महिला तथा पुरूष यात्रियों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेनबसेरा परिसर में सीसीटीव्ही कैमरे, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेनबसेरा में ठहरने वाले यात्रियों के लिए पानी, सोने के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉफ से यात्रियों की जानकारी के संधारण एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, ईईपीआईयू श्री पटले, पीओ डूडा श्री कुर्वेती एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment