रेवांचल टाईम्स - जी हां मामला जिला शहडोल के जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत कुआ के सूर्यनगर बस्ती का मामला है जहां पर ना सड़क है ना पानी की व्यवस्था है और ना ही बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छी स्कूल है जिस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं उसकी हालत ऐसी है जैसे वहां पशु रहते हो,आज तक विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूल सुधार के लिए कुछ भी कार्य नहीं किया गया जबकि अध्यापक के द्वारा 2 वर्षो से विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, वही ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव आज तक इस मोहल्ले में न आए और ना ही कोई काम किया गया क्योंकि यहां पर 500 घरों की बस्ती है जिसमें से 470 आदिवासी गरीब रहते हैं उनको पता है यह किसी से शिकायत करने नहीं जाएंगेऔर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं हमारी रिपोर्टर ने पूरे मामले को कवरेज का पर्दाफाश किया जब कवरेज किया तो हालत देख कर हम हैरान हो गए कि आज भी ऐसे हालात में जी रहे हैं लोग और स्कूलों की ऐसी जर्जर हालत आज भी है, मध्यान भोजन में भी समूह के द्वारा बच्चों के साथ किया जा रहा खिलवाड़ खाना पकाने वाली ने समूह पर लगाए गंभीर आरोप,अवम पीएचई एसडीओ द्वारा बोर में मोटर डाल दी गई लेकिन 1 दिन भी वह मोटर नहीं चली आज लगभग 1 साल होने को आया मोटर उसी तरह बंद पड़ी है, हमने वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों से एवं स्कूल के अध्यापक से चर्चा किया, हमारे रिपोर्टर ने कई बार समस्या को अवगत कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों पीएचई एस डी ओ को फोन कई बार लगाया गया पर महोदय ने फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा आखिर कहां से उठाएं हम आपको बता दें जो भ्रष्टाचार में संलग्न रहता है वही जवाब देने और सामना करने से कतराता है अब देखना है मामला सामने आने के बाद शासन प्रशासन विभाग पर क्या कार्रवाई करता है।
ब्यौहारी क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा गांव जहां पर आज तक 20 सालों में नहीं किया गया कोई भी कार्य...
bydigital bharat
-
0