BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में आज मिले 16 कोरोना पॉजीटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 19, 2022

जिले में आज मिले 16 कोरोना पॉजीटिव

 



मण्डला 19 जनवरी 2022

 रेवांचल टाइम्स:18 जनवरी की शाम 3 बजे से 19 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लब महिन्द्रा मोचा में 2 पुरूष, बिछिया में 1 महिला एवं 3 पुरूष, ग्राम मांगाबेली में 1 पुरूष, ग्राम छीरपानी में 1 महिला, ग्राम सरही में 1 महिला, ग्राम सिझौरा में 1 महिला, सिविल लाईन निवास में 1 पुरूष, ग्राम हरदुली में 1 पुरूष, ग्राम जहरमऊ में 1 पुरूष, बम्हनी में 1 पुरूष, ग्राम सर्री नैनपुर में 1 पुरूष तथा नैनपुर के वार्ड नंबर-9 में 1 पुरूष  की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment